किशनगंज, मार्च 6 -- किशनगंज। एक संवाददाता जिले में बुधवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पूरा शहर रंगों में रंगा नजर आया। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान क्या महिलाएं सभी अपनी अपनी टोली बनाकर होली का जमकर आनंद उठाया। इसके पूर्व लोगों ने होली की शुरुआत मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ की। मंदिरों में भी लोगों ने देवी देवताओं को अबीर और गुलाल अर्पित किया। इसके बाद होली खेलने में जुट गए। किशनगंज शहर के थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर, बड़ीकोठी दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्रीविष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, श्री श्याम मंदिर, श्याम बाबा दरबार सहित कई मंदिरों में लोगों ने होली खेली। इसके बाद अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ दिन भर होली का आनंद उठाया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर में फूलों की होली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.