जिले में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्तोत्सव
बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच, संवाददाता। जिले भी गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन, हवन के आयोजन हुए। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। जिले भर में हनुमान जयंती का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर के पीपल तिराहा स्थित हनुमान मंदिर, घंटाघर के पास मंदिर में पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही रही। भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इसके अलावा श्री सिद्धनाथ मंदिर, संघारिणी देवी मंदिर, मरी माता मंदिर, श्रीदेवी गुल्लाबीर मंदिर में पूरे दिन पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। अस्पताल चौराहे के पास श्री सती माता मंदिर में श्री पंचमुख हनुमान जी पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी काली प्रसाद पांडेय ने बताया कि यहां जो भी भक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.