आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रविवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर से सटे सिलनी नदी तट पर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम भगवान परशुराम मंदिर में स्थापित परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वैदिक रीति से पूजन अर्चन किये। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण एकता परिषद, परशुराम सेना समेत अन्य संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम ने अन्याय का विरोध करने का संदेश दिया। वे पराक्रम के कारक, सत्य के धारक और योग, नीति एवं धनुर्विद्या के पारंगत हैं। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती आज, जलालाबाद में आस्था और पर्यटन का होगा संगम उन्होंने विधर्मी सहस्रार्जुन सह...