बागेश्वर, मई 1 -- बागेश्वर । जिले में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बागनाथ मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम जारी रहा। लोगों ने सरयू संगम पर स्नान करने के बाद शिव को जल चढ़ाया। लोगों ने मंदिर में पुरोहितों से पूजा करा सुख शांति की कामना की।शुक्रवार को सुबह से ही सरयू नदी के पावन जल से स्नान किया। सूर्यदेव को जल अर्पण कर मां सरयू की पूजा की। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा की। पंडितों ने मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पाठ करवाया। यह भी पढ़ें- Purnima daan Muhurat:आज पूर्णिमा पर सत्यनारायण पूजा और दान कब करें? कथा के बाद चंद्र दर्शन से व्रत होगा पूरा ईश्वर से सुख, शांति और सौभाग्य देने की कामना की। पंडित कैलाश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि बुद्...