कोडरमा, जनवरी 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा कोडरमा जिला समिति के तत्वावधान में रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला, प्रखंड एवं नगर स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जयंती समारोह के दौरान नेताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और संघर्षों को याद किया। नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने जीवन में महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया और अलग झारखंड राज्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके अथक संघर्ष का ही परिणाम है कि आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में है और प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार कार्यरत है। जयंती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.