जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया मासंत और रजो संक्रांति पर्व
सराईकेला, जून 16 -- सरायकेला/राजनगर,संवाददाता। जिले में मासंत पर्व और रजो संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें रात भर दर्शक झूमते रहे। ईटाकुदर, हाडुवा, काशिपुर गांव में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से धर्म, संस्कृति को सहेजने पर बल दिया। दूसरी ओर, राजनगर प्रखंड के बाना पंचायत अंतर्गत कुंवरदा गांव में रजो संक्रांति के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन हुआ। विश्वनाथ बाबा सेवा समिति और यंग ब्वॉयज ग्रुप कुंवरदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मानभूम शैली के छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस उत्सव को देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.