जिले में धूमधाम के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बागेश्वर, सितम्बर 4 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। राधा-कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जो दिनभर जारी रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बागेश्वर के राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए। प्रधान पुजारी पूरन चंद्र जोशी ने जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला। कंचन साह, गिरीश गौढ़ आदि ने श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.