चंदौली, मार्च 5 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। रंगों का पर्व होली इस वर्ष उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से जिलेभर में मनाई गई। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान खूब अबीर गुलाल उड़े और बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस पर्व के उल्लास में सराबोर नजर आए। ढोलक और मंजीरों की थाप पर फाग गीतों की गूंज पूरे इलाके में सुनाई देती रही। दोपहर बाद एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गुझिया सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं पकवानों का लुत्फ उठाया। वहीं गंगा जमुनी तहजीब भी होली पर देखने को मिली।शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, होली के दिन सुबह से ही लोगों ने अपने घरों से निकलकर मित्रों और परिचितों के साथ रंग-गुलाल का आदान-प्रदान किया। कई स्थानों पर युवाओं की टोलियां ...