बांका, दिसम्बर 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, वहीं बुधवार को जिले में धूप में गर्मी नदारद रहने से दिनभर जिलेवासियों को कनकनी महसूस होते रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ भी बढ़ने का अनुमान है। इसी कड़ी में जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, ज़ुकाम और सांस से संबंधित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पिछले दिनों की तुलना में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। वहीं बाल रोग वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.