जिले में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, 55 फीसदी लक्ष्य पूरा
सुपौल, जुलाई 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान की खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। कृषि विभाग की ताजा प्रगति रिपोर्ट के अनुसार धान का बिचड़ा तैयार करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि खेतों में रोपनी भी तेजी से चल रही है। जिले में 10,950.50 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 10,682.10 हेक्टेयर (97.55 प्रतिशत) में धान का बिचड़ा तैयार हो गया है। वहीं, 1,09,505 हेक्टेयर रोपनी लक्ष्य के मुकाबले अब तक 60,393 हेक्टेयर (55.15 प्रतिशत) क्षेत्र में धान की रोपाई पूरी की जा चुकी है। बिचड़ा तैयार करने में बसंतपुर और मरौना ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इसके अलावा छातापुर (99.92%), किशनपुर (98.61%), त्रिवेणीगंज (98.53%), प्रतापगंज (97.95%) और सुपौल (96.87%) भी लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। हालांकि निर्मली (94.21%), राघोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.