पीलीभीत, जनवरी 16 -- पीलीभीत। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद का आंकड़ा उछाल मारने के साथ ही जिले में 117 धान क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। अब गेंहू की खरीद की तैयारियां शुरू करा दी गई है। शेष अब धान क्रय के लिए संचालित 48 केंद्रों पर ही इन दिनों खरीद कराई जा रही है। जल्द ही इनको बंद किया जाएगा। जिले में एक अक्टूबर से धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कराई गई थी। शुरूआती दिनों में 132 धान क्रय केंद्र बनाए गए थे। इसके बाद अधिक मांग और आए प्रस्तावों के बाद मिले निर्देशों के क्रम में 18 केंद्रों को बढ़ा दिया गया। इसके बाद जिले में 150 क्रय केंद्रों की संख्या हो गई। लगातार होती रही धान की खरीद के बीच इस बार पूरनपुर और बीसलपुर में प्रक्रिया में कई बार अवरोध आए। यही नहीं एफआरके को लेकर भी परेशानियां आई। यही नहीं एफआरके की आपूर्ति को लेकर हुई शिकायत के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.