गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर। जिले में धान खरीद की रफ्तार काफी सुस्त है। यही वजह है कि लक्ष्य के सापेक्ष 53 प्रतिशत ही धान की खरीद हुई है। 63 केंद्रों को धान खरीद की स्वीकृति दी गयी है। जिला विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने बताया कि गाजीपुर में दो लाख 38 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन अब तक एक लाख 40 हजार तीन सौ एमटी धान की खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि धान विक्रय करने के लिए किसान क्रय केंद्र पर संपर्क कर पंजीयन कराए। यदि किसी भी केंद्र पर किसान को परेशानी होती है तो वह शिकायत दर्ज करा सकते है। जंगीपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में छह केंद्र बने है। इसमें कृषि उत्पादन मंडी समिति के दो सेंटर, एफसीआई का एक, मार्केटिंग विभाग के तीन केंद्र बनाये गये है। तीनों केंद्रों को मिलाकर 75 हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.