सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में चालू खरीफ विपणन मौसम के तहत धान खरीद की रफ्तार अब गति पकड़ती दिख रही है। जिले को धान खरीद का लक्ष्य 82,068 मीट्रिक टन दिया गया है। इसके मुकाबले अब तक 52,417 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यानी लगभग 60 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ जिला राज्य में धान खरीद के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, शुरुआती दौर में मौसम की मार और अब पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति ठप होने से पूरी प्रक्रिया एक बार फिर प्रभावित हो रही है। गौर करने वाली बात है कि धान कटनी के समय जिले में लगातार बारिश होने से धान में नमी की मात्रा अधिक थी। इसके कारण पैक्सों और खरीद केंद्रों पर किसानों का धान मानक पर खरा नहीं उतर पा रहा था। कई किसानों को धान वापस ले जाना पड़ा। इससे खरीदारी की र...