कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू की ढुलाई धड़ल्ले से जारी है। इस बीच तिलैया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार, इन दिनों नदियों से बालू उत्खनन और उठाव पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बालू की निकासी और परिवहन किया जा रहा है। मंगलवार को तिलैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सीएच स्कूल रोड से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- गुप्त सूचना पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरारपुलिस कार्यवाही पुलिस की गाड़ी देख...