पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। पंचायती राज विभाग ने द्वितीय चरण में जिले की ग्राम पंचायत में सौ और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी में फर्नीचर की उपलब्धता कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। जनपद भर में 720 ग्राम पंचायत संचालित की जा रही हैं, जहां पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिया जा रहा है। गांव को विकसित बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिवालयों के माध्यम से नई-नई सुविधा प्रदान करी जा रही हैं। वित्तीय वर्ष में जनपद में 113 डिजिटल लाइब्रेरी स्वीकृत की गई थी। इन लाइब्रेरी में किताबें पहुंचाने का काम किया जा रहा है, तो कुछ ग्राम पंचायत की लाइब्रेरी में फर्नीचर की उपलब्धता कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। अभी 90,000 रुपये की एनबीटी ...