जिले में दो सितंबर से शुरू होगी ईवीएम की एफएलसी
बुलंदशहर, अगस्त 31 -- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम कुमार हर्ष ने तहसील सदर परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व रख रखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आगामी दो सितंबर से शुरू होने वाली ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर समेत 21 जिलों में दो सितंबर से ईवीएम मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.