सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के 85 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। इस साल सरकारी स्तर पर धान क्रय केन्द्र के माध्यम से दो लाख क्विंटल धान खरीदारी करने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को पुरा करने के जिले में 16 धान अधिप्राप्ति केन्द्र बनाए गए हैं। उधर कुरडेग प्रखंड के तीन लैम्पसों में धान की खरीद होती है। पिछले साल कुरडेग लैम्पस में 3106 क्विंटल, डुमरडीह लैम्पस में 640 क्विंटल एवं बनगांव लैम्पस में 1000 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। तीनों लैम्पस में लक्ष्य से काफी कम खरीद हुई थी। लैम्पसों के प्रबंधकों ने बताया कि अधिकांश किसान छतीसगढ़ के विचौलियों के हाथों धान बेच देते हैं। बताया गया कि क्षेत्र में अक्टूबर से ही धान की कटाई चल रहा है। लेकिन लैम्पसों में धान की खरीद में देरी से शुरू होने के कारण किसान पहले ही बेच देते ...