दरभंगा, मई 24 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। समाहरणालय स्थित डॉ. आंबेडकर सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में दो जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों व पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए शनिवार को बैठक की गई। डीएम ने कहा कि गत 19 मई को जिले में आयोजित सहयोग शिविर के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर समीक्षा की गई। 44 विभागों में कुल 2759 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 1095 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। सभी आवेदनों को पोर्टल पर लोड किया जाता है। समाधान भी उसे पर लोड किया जाता है। डीएम ने वरीय अधिकारियों के साथ घंटों समीक्षा की और परिवादियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

सहयोग शिविर का उद्देश्य कहा कि पिछले सहयोग शिविर में सबसे ज्यादा आवेदन ग्रामीण विकास के 440 हैं और सबसे कम...