औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर जम्होर थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर गांव के पास पोल संख्या-537/6 के पास रेलवे ट्रैक से एक अधेड़ की लाश बरामद की गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त पोल संख्या के पास एक 70 वर्षीय व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। ट्रैक से लाश को बरामद किया गया है। ट्रेन से गिरकर या फिर रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में किसी ट्रेन से टक्कर लगने की वजह से अधेड़ की मौत हुई है। उसके पास से कई रद्दी कागज बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि काफी रद्दी कागज मिले हैं और यह अनुमान है कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल शव को सुरक्षित रखा गया है। 72 घंटे तक उसे रखा जाएगा और उसके बाद उसकी अंत्येष्टि की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहच...