कुशीनगर, मार्च 30 -- कुशीनगर, हिटी। जिले में सोमवार को आ रहे डिप्टी सीएम करीब दो घंटे तक रहेंगे। इस दरम्यान वह स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के अलावा कई कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। प्रभारी अधिकारी वीआईपी की तरफ से बताया गया है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 11.55 पर लखनऊ से कुशीनगर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.55 पर हेलिकॉप्टर से कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 1.15 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। 1.45 बजे द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल बड़हरा का उद्घाटन करने जाएंगे। इसके बाद 2.55 पर कुशीनगर एयरपोर्ट पर वापस लौटेंगे। इसके बाद दिन के तीन बजे अयोध्या एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.