बिहारशरीफ, मई 7 -- जिले में दो केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने करायी जमीन उपलब्ध शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दो केंद्रीय विद्यालयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा विद्यालय भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिला के कटनीकोल में लगभग पांच एकड़ तथा शेखोपुरसराय प्रखंड के निमी गांव में करीब 4.56 एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई है। बताया जाता है कि पहले केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए निमी गांव का प्रस्ताव पारित किया गया था। हालांकि, स्थानीय विरोध और राजनीतिक दबाव के बाद विद्यालय निर्माण स्थल बदलकर कटनीकोल करने का निर्णय लिया गया। अब जमीन दोनो...