सासाराम, जून 15 -- डेहरी, शिवसागर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में दो विभिन्न सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सोमवार की सुबह डेहरी प्रखंड के आयरकोठा के समीप सुधा दूध भरा एसीए गोल्ड मैजिक की टक्कर से सड़क किनारे टहल रहें एक व्यवसाई की मौत हो गई। वहीं शिवसागर थाना क्षेत्र के अऊवा गेट के समीप ट्रकों के आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साक्प दिया है। यह भी पढ़ें- जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौतपहली घटना की जानकारी पहली घटना डेहरी प्रखंड क्षेत्र के आयरकोठा गांव के समीप सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके का फायदा...