खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई। आसमान में बादल के साथ हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि कई सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर, सुबह के समय में मौसम साफ रहा। इसके बाद मौसम का रूख बदल गया। जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले शनिवार को हल्की धूप निकली रही थी। जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह भी पढ़ें- गरज चमक के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेलिसयस दर्ज हुआ था। औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी। गत शुक्रवार को मौसम नरम बना रहा था। दोपहर बाद बारिश हुई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.