जिले में देह जला देने वाली रही धूप, तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस
खगडि़या, जून 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बुधवार को भीषण गर्मी रही। सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दोपहर में आग उगलने वाली धूप रही। जिससे लोग पसीने से दिनभर तर रहे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर, गर्मी इससे अधिक फील हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले मंगलवार को उमसभरी गर्मी महसूस हुई थी। अधिकतम तापमान दोपहर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। यह भी पढ़ें- जिले में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं बारिश के आसार गत सोमवार को भी गर्मी का असर रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.