गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद में देसी व अंग्रेजी शराब की आठ नई दुकानों के लिए ई-लॉटरी के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। ये दुकानें वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित होंगी। जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि देसी मदिरा की छह दुकानों का अनंतिम आवंटन हुआ है। इनमें मीरपुर हिंदू, सुराना गेट, पतला, सिरोरा सलेमपुर, दीनदयाल पुर पुट्ठी और रेवड़ा-रेवड़ी की दुकानें शामिल हैं। वहीं कंपोजिट श्रेणी की दो दुकानों पूजा कॉलोनी और अखाड़ा का भी आवंटन हुआ है। दूसरे चरण में हो रही तीन मॉडल शॉप में से अंबेडकर रोड की दुकान का आवंटन बी लॉटरी से किया गया है। अभी दो मॉडल शॉप का लॉटरी से तीसरे चरण में आवंटन बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.