भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। रंगों के पर्व होली और होलिका दहन की तैयारी जोरों पर है। जिले के 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में इस साल 1150 जगहों पर होलिकाएं सोमवार की रात जलाई गईं। सुरक्षा को लेकर कालीन नगरी को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है। बता दें कि युवा होलिकाओं को सजाने में बसंत पंचमी से ही जुट गए थे। शहर से लेकर गांव तक होलिकाएं स्थापित कर दी गई थीं। ज्ञानपुर के बालीपुर रोड, पुरानी बाजार मार्ग, भदोही शहर के मेन रोड, चौरी रोड, ज्ञानपुर रोड, तहसील मार्ग, स्टेशन रोड के साथ ही मोहल्लों में लोगों ने होली स्थापना का श्री गणेश रेंड़ के पेड़ के साथ कर दिया था। इसके बाद आस्थावान उसमें प्रतिदिन उपले, झाड़, झखांड़ डाल रहे हैं। दो मार्च की रात होलिका दहन कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर लोग मंगलवार तीन मार्च को होलिका दहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.