चंदौली, अप्रैल 26 -- पीडीडीयू नगर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन रविवार को जारी रहा। 11 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। तीन दिवसीय दिन परीक्षा में 24728 अभ्यर्थी सम्मलित रहेंगे। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे से पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिले में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 को आयोजित किया गया है। इस दौरान जिले में जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज और महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली, नगर पालिका इंटर कॉलेज में अ एवं ब, मोदी नगर इंटर मीडिएट कॉलेज पीडीडीयू नगर, अशोक इंटर कालेज बबुरी, वाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ, गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा, भारतीय विद्या मंदिर इंटर भट्ठी, नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा, सकलडीहा ...