एटा, जनवरी 11 -- एटा। जिले में रविवार की भोर के साथ ही निकली खिली हुई सुनहरी धूप ने कड़ाके की सर्दी झेल रहे जनमानस के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। शनिवार के बाद दूसरे दिन भी आसमान बिल्कुल साफ नजर आया और कोहरे की चादर पूरी तरह गायब रही। हालांकि धूप के निकलने के बाद भी तेज रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को गलन भरी सर्दी से पूरी राहत नहीं मिल सकी। रविवार सुबह से ही तीखी धूप निकलने के कारण लोगों को आगामी बसंत ऋतु के आगमन का सुखद आभास हुआ। मौसम पूरी तरह खुला रहने से दिनभर धूप का प्रभाव बना रहा। कड़ाके की ठंड से परेशान बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपने घरों की छतों और पार्कों में धूप का आनंद लेते देखे गए। शहर के विभिन्न पार्कों में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जमा रही। मौसम साफ होते ही खेल प्रेमियों में भी उत्साह नजर आया। शहर के खेल मैदानों ...