पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में खासकर राजमार्गों पर दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रही है। खासकर बेतरतीब बाइक ड्राइव दुर्घटनाओं को न्यौता देती रहती है। जिसके चलते जिले में अतिरिक्त हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। अभी जिले में दो हाईवे पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध हैं। एक का परिचालन जलालगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच पर तो दूसरे का परिचालन दालकोला चेकपोस्ट से हरदा तक हो रहा है। इन क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं पर क्विक रिस्पोंस तो मिल ही रहा है, बेतरतीब एवं नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों पर जुर्माना भी हो रहा है। दोनों वाहन महीने में औसतन दो हजार वाहनों का चालान काट रहे हैं। इसकी खासियत यह है कि यह एनएच पर कहीं भी रूल तोड़ते वाहनों को दंडित कर सकती है। मसलन पूर्णिया- बनमनखी एवं धमदाहा- पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.