सीतामढ़ी, अक्टूबर 31 -- सीतामढ़ी। जिले में मोथा साइक्लोन का असर गुरुवार को स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। दिनभर कभी हल्की तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश होती रही। लगातार हो रही वर्षा से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को नवंबर से पहले ही सर्दी का एहसास होने लगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि दिनभर की बरसात से जिले के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 18.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मोथा साइक्लोन का असर फिलहाल बना रहेगा। आगामी 31 अक्टूबर को जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.