बिहारशरीफ, मई 13 -- जिले में दाखिलखारीज के 2155, तो परिमार्जन के 12 हजार आवेदन लंबित एलपीसी के साढ़े 19 हजार रिजेक्ट, परिमार्जन के 15 सौ आवेदन आवेदक को लौटा हड़ताल से लौटे राजस्व कर्मचारियों को काम तेजी से निपटाने की होगी चुनौती लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का 11 फरवरी से चल रहा था हड़ताल फोटो : रहुई अंचल : रहुई अंचल कार्यालय का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राजस्व कर्मचारियों के लंबे समय पर हड़ताल पर रहने की वजह से जिले में बड़ी संख्या में भूमि संबंधित आवेदन लंबित हैं। कर्मचारियों को लंबित आवेदनों की निर्धारित तिथि में निपटारा करने की चुनौती होगी। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले में दाखिलखारीज के 2155, तो परिमार्जन के 12 हजार 240 आवेदन लंबित हैं। जबकि, एलपीसी के साढ़े 19 हजार 849 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। परिमार्जन ...