मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार को जनपद में डेंगू बुखार के संक्रमण का एक और मामला सामने आया। रैपिड कार्ड से की गई जांच में छजलैट के चंगेरी गांव के निवासी दस साल के बच्चे की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। यह बच्चा बुखार से पीड़ित है।जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित चिकित्साधिकारी को बच्चे की अलाइजा जांच कराने के लिए उसका सैंपल जिला अस्पताल में भेजने के लिए कहा गया है। बच्चे के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और उसकी खून की जांचें भी कराई जाएंगी ताकि प्लेटलेट्स काउंट का स्तर पता चल सके। बारिश के मौसम की विदाई की दहलीज पर मुरादाबाद में यह डेंगू के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इससे पूर्व डेंगू के दो केस आए थे जोकि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही दर्ज हुए थे। आने वाले दिनों में डे...