भदोही, जनवरी 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अब जिले में धान खरीद संग कुटाई भी शुरु हो गई है। इसके लिए दस राइस मिलें नामित की गई है। धान कुटाई के लिए बिजली कनेक्शन लेने और फोर्टिफाइड ब्लेंडर लगाने वाली राइस मिलों को ही क्रय केंद्रों से जोड़ा गया है। राइस मिलों से धान की कुटाई होने पर चावल को बभनौटी स्थित गोदाम पर भेजा जाएगा। फोर्टिफाइड ब्लेंडर से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों और स्कूलों के एमडीएम के लिए पौष्टिकयुक्त चावल मिल सकेगा। जिले में धान की खरीद के लिए कुल 37 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। तीन लाख 50 हजार क्विंटल के सापेक्ष अब तक करीब 55 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। क्रय केंद्रों से धान को राइस मिलों पर भेजा जा रहा है। वित्तीय वर्ष में धान की कुटाई के लिए छह राइस मिलों का चयन किया गया था। इसे बढाकर अब रईस मिल की संख्या दस हो...