चंदौली, अप्रैल 24 -- धीना। धानापुर विकास खंड के बसगांवा (मठियापर) निवासी छात्र आयुष मौर्य ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। आयुष ने 93.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को सम्राट अशोक क्लब अहिकौरा और सम्राट सेना चंदौली के सदस्यों ने उसके घर पहुंचकर सम्मानित किया। आयुष मौर्य सम्राट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भट्सा अहिकौरा का छात्र हैं। जिले के टॉप टेन में उनका नाम आने की जानकारी मिलते ही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमित मौर्य, गोलू मौर्य, अमित मौर्य (कल्लू), अजय मौर्य, उदय मौर्य, गुलजार मौर्य, विशाल मौर्य, श्रवण मौर्य, रोहित मौर्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आदर्श इंटर कालेज बसुंधरा में मेधावियों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- मेधावी छात्र का कालेज प्रबंध तंत्र ने कि...