पाकुड़, अप्रैल 17 -- उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वास्थ्य विभाग के रोडमैप पर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से लागू किया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: प्रखंड रोगी कल्याण समिति की बैठ...