गया, फरवरी 13 -- जिला कृषि विभाग गया जिले में दलहन की खेती की बहुत अधिक संभावनाओं को देखते हुए दलहन की खेती को बढ़ावा दे रहा है। जिले में दलहन की खेती विस्तार करने की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। जिले में दलहन की खेती पर जोर दिया जा रहा है। गया जिला कम बारिश वाला क्षेत्र है। खरीफ सीजन में यहां के किसान बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। बारिश नहीं होने के कारण अधिकांश जमीन परती रह जाती है। ऐसे में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अरहर की खेती पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पहले से ही अरहर की खेती होती आ रही है। लेकिन, यहां पर किसान खेत के मेढ़ पर ही इसकी खेती किया करते थे। अब परती खेत में वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बताया गया कि गया जिले का जलवायु अरहर की खेती के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। जिले के कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.