सहरसा, अप्रैल 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रपत्र-1 का प्रारूप तैयार कर 27 अप्रैल को प्रकाशित किया जाएगा। 27 अप्रैल से 11 मई तक आपत्तियां ली जाएंगी। 25 मई को अंतिम रूप से प्रपत्र-1 का प्रकाशन किया जाएगा। 29 मई को इसे जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा। वर्ष 2015 में प्रकाशित प्रपत्र-1 के आधार पर 2016 में चुनाव संपन्न कराए गए थे। यह भी पढ़ें- सहरसा : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू अब 2026 के चुनाव को देखते हुए इसमें आवश्यक संशोधन किया जा रहा है। इस बार पूरा काम डिजिटल माध्यम ...