खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले में तेज आंधी के साथ बुधवार की देर रात हुई बारिश से मानसी, चौथम, बेलदौर व अलौली के ग्रामीण इलाकों में छह घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बाधित रही जिससे उपभोक्ता खासा परेशान रहे। इधर तेज आंधी ने एक बार फिर से किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालांकि बारिश से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तेज आंधी के कारण खासकर आम व लीची के फल को व्यापक क्षति हुई है। बताया जा रहा है गोगरी प्रखंड के मैंगो विलेज बोरना, चौथम प्रखंड के फर्रेंह समेत अन्य जगहों पर बगीचे में आम व लीची के फल झड़ गए। जिसके कारण आम व लीची के व्यापारी एवं किसानों के चेहरे सूख रहे हैं। हालांकि तेज आंधी के कारण कुछ जगहों पर मक्का की फसल भी गिरने की सूचना है, लेकिन आम व लीची को ही व्यापक क्षति हुई है. यह भी पढ़ें- पांच मई तक तेज हवा चलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.