जिले में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई जगहों पर बिजली आपूर्ति हुई ठप
खगडि़या, जून 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। देर तब आसमान में गरज वाले बादल रहा। तेज हवा इतनी थी कि कई घरों व बिजली तार व पोलों का भी नुकसान पहुंचा। जिससे कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की सूचना है। जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर गांव में एक खजूर के पेड़ पर वज्रपात से आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बारिश के बाद मौसम में धूप का असर उतना नहीं रहा। पर, उमस बना रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले शुक्रवार को तेज धूप से काफी उमस रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेलिसयस रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.