जिले में तेजी से घट रहा गंडक का जलस्तर
गोपालगंज, सितम्बर 5 -- बरौली। एक संवाददाता नेपाल के पहाड़ी व तराई क्षेत्रों में बारिश थमने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के अनुसार नदी का जलस्तर पताहरा में पिछले 24 घंटे में 25 सेमी की कमी दर्ज की गई है। डुमरिया घाट में नदी के जलस्तर में 36 सेमी की कमी दर्ज की गई है। यहां नदी लाल निशान से 14 सेमी नीचे बह रही है। उधर, बैकुंठपुर के बंगरा घाट में भी नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। अभियंताओं ने बताया कि जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। शनिवार को बराज से अधिकतम 1 लाख 31 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: घटाव पर है गंगा का जल स्तर, अभी भी खेल जलमग्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.