हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस। हाथरस जिले में तीस हजार उपभोक्ताओं की कभी बिजली गुल हो सकती है। इसलिए वह जल्दी बिल जमा कर दें। जिले के तीस हजार उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का चालीस करोड़ रुपये का बकाया है। सोमवार को भी काफी उपभोक्ताओं की बकाया के चलते बिजली गुल हेा गई। अब प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को रखना होगा एडवांस में बेलेंस तभी उन्हें बिजली की आपूर्ति निर्बाध हो सकेगी। हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग के द्वारा जिलेभर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। अब तक एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम अब तक पूरा हो गया है। जिसमे एक लाख 23 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड हो गए हैं। इन उपभोक्ताओं को अपने मीटर में एडवांस में बेलेंस रखना होगा। तभी उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.