भदोही, अगस्त 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत इस वर्ष जिले में तीन हेक्टेयर स्ट्रॉबेरी की खेती करने का लक्ष्य मिला है। दो हेक्टेयर सामान्य वर्ग तो एक हेक्टेयर अनुसूचित जाति के लोगों के लिए लक्ष्य निर्धारित की गई है। स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले कृषकों को 40 फीसदी तक का अनुदान शासन स्तर से मिलेगा। स्ट्रॉबेरी की खेती किसानो की आर्थिक स्तिथि को सुधारने में बहुत लाभकारी साबित होगी।पहले इसकी खेती सिर्फ पहाड़ी और ठंडे भागों में होता था। लेकिन अब व्यापारिक रूप से हर क्षेत्रों में किया जा रहा है। जिले में भी तीन हेक्टेयर खेती करने का लक्ष्य शासन से मिला है। यह भी पढ़ें- किसानों को खेती के लिए मिलेगा अनुदान, ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की कुल छह सौ किस्में खोजी जा चुकी हैं...