सासाराम, अगस्त 1 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहतास जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो युवकों और एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोन उच्च नहर पथ, दरिगांव थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित ताराचंडी तथा दिनारा थाना क्षेत्र के इंदौर गांव के समीप हुए। तीनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...