औरंगाबाद, मार्च 18 -- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। जम्होर थाना क्षेत्र के मोर डिहरी के समीप कुत्ते से बाइक की टक्कर होने पर ओबरा थाना क्षेत्र के गौरी सोनबरसा निवासी अवधेश राम के पुत्र राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि वह पड़रांवां से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ के पास बाइक और पिकअप की टक्कर में डेमा गांव निवासी सत्येंद्र मेहता के पुत्र मणिकांत कुमार वर्मा घायल हो गए। वह स्नातक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। हरिहरगंज स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ, इसके बाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडी गांव के समीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.