वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में तीन मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। तीनों के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन केंद्रों के भवन बड़े होंगे। तीन टॉयलेट बनेंगे और प्लेग्राउंड बनाकर खेल सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए आराजी लाइन विकास खंड के कचनार और काशी विद्यापीठ ब्लॉक के करौंदी तथा नरउर आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- अररिया: जमुआ वार्ड संख्या तीन में बने आंगनबाड़ी केन्द्र आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या जनपद में 3914 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 2.92 लाख बच्चे प्री-प्राइमरी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इनके स्वास्थ्य संवर्धन के लिए पुष्टाहार दिया जाता है। हालांकि अगले कुछ महीनों में इसे बदलकर केंद्रों पर बच्चों को रेडी टु ईट (शिशु अमृत) दिए जाने की योजना है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ...