सीवान, मार्च 28 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बीते 24 घंटे में बेखौफ हमलावरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। तीनों घटनाएं बड़हरिया, रघुनाथपुर व आंदर थाना क्षेत्र से जुड़ी हैं। इन तीनों ही घटनाओं में गोली लगने से सभी घायल हैं गनीमत रहा कि इन घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ के समीप पहली घटना को शाम करीब 6.30 बजे हमलावरों ने अंजाम दिया। इस घटना में थाना क्षेत्र के पंजवार निवासी रमजान अली का पुत्र महमुदुल हसन घायल हो गया। सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना की पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम द्वारा घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच की जा रही है। वहीं, सूचना मिलत...