जिले में तरबूज और खरबूजे की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 40 हेक्टेयर में होगा उत्पादन
गया, मई 11 -- जिले में तरबूज और खरबूजे की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला कृषि विभाग और जिला उद्यान विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चला रहा है। जिले के गुरुआ, टिकारी, परैया, मानपुर और बाराचट्टी सहित अन्य प्रखंड क्षेत्रों में उपजाऊ भूमि चिन्हित कर किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक सिखाई जा रही है। विभाग का लक्ष्य इस वर्ष करीब 40 हेक्टेयर भूमि में तरबूज और खरबूजे की खेती कराने का है। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर किसानों को बीज चयन, पौध संरक्षण और उन्नत सिंचाई पद्धति की जानकारी दी जा रही है।
सब्सिडी पर मिल रही ड्रिप सिंचाई और प्लास्टिक मल्च कृषि विभाग व उद्यान विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी पर उन्नत बीज सहित ड्रिप सिंचाई प्रणाली और प्लास्टिक मल्च उपलब्ध कराए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.