कटिहार, सितम्बर 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बदलते मौसम, घटते भूजल स्तर और सिंचाई की बढ़ती लागत के बीच कटिहार के किसानों के लिए सूक्ष्म सिंचाई (माइक्रो इरिगेशन) को बढ़ावा देने की नई पहल शुरू की गई है। जिला उद्यान विभाग ने ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई योजना लागू कर दी है। इसके तहत किसान ऑनलाइन आवेदन कर अनुदान का लाभ ले सकेंगे। जिले में इस वर्ष 500 एकड़ क्षेत्र में ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि इस बार अनुदान की दर पहले की तुलना में कम होने से किसानों के बीच इसकी भी चर्चा शुरू हो गई है। योजना के तहत एक किसान न्यूनतम एक एकड़ और अधिकतम 12.5 एकड़ भूमि तक ड्रिप या मिनी स्प्रिंकलर प्रणाली का लाभ उठा सकेगा। लघु एवं सीमांत किसानों (दो हेक्टेयर से कम भूमि) को 55 प्रतिशत तथा दो हेक्टेयर से अधिक...