जिले में डेढ़ माह में महज बीस फीसदी ही हुई गेहूं की खरीद
गोपालगंज, मई 15 -- गोपालगंज।जिले में सरकारी स्तर पर किसानों से काफी धीमी गति से गेहूं की खरीद हो रही है। जिले में गेहूं की कटनी व दवनी का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन, सरकारी स्तर पर बिक्री के लिए जिले के गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों की भीड़ नहीं दिख रही है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्तर पर गेहूं खरीद शुरू होने के डेढ़ महीने यानि करीब 45 बाद तक जिले में निर्धारित लक्ष्य के 20 फीसदी भी खरीदारी नहीं हुई। अब तक किसानों ने 701.913 मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री की है। जबकि, पूरे जिले का लक्ष्य 4374 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का है। उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग बिहार सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से लेकर 25 जून 2026 तक गेहूं खरीद की तिथि निर्धारित की है। गेहूं बेचने के लिए 135 पैक्सों व व्यापारमंडलों को गेहूं क्रय केन्द्र के रूप में चयनित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.