नोएडा, दिसम्बर 12 -- -स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक हफ्ते में एक भी डेंगू का रोगी नहीं मिला है -तापमान में गिरावट बताया जा रहा है कारण, इससे पहले लगातार डेंगू के रोगी मिल रहे थे नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। जिले में डेंगू से लोगों को राहत मिल गई है। डेंगू के मामले मिलने बंद हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक हफ्ते में किसी भी रोगी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के इस बार जिले में 694 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं डेंगू पीड़ित दो रोगियों की मौत हुई है। इनमें एक रोगी सेक्टर 61 और दूसरी महिला मरीज ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाईनिश सोसायटी की रहने वाली थी। मरीजों की दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में गिरावट के साथ ही डेंगू फैलाने के लिए जिम्मेदार मच्छर मरने लगे हैं। ऐसे में डेंगू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.